Boycott Turkey: तुर्की में भारतीयों की 'डेस्टिनेशन वेडिंग' रोकने की मांग, जानें हर साल कितनी होती हैं शादियां?

Boycott Turkey: भारतीयों द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन अभी भारत में तुर्की का बायकॉट किया जा रहा है। साथ ही भारतीयों की डेस्टिनेशन वेडिंग रोकने की मांग भी की गई है।

Boycott Turkey

Boycott Turkey: भारत और पाकिस्तान के तनाव में तुर्की को पाकिस्तान का साथ देना भारी पड़ गया। दरअसल, भारत में बायकॉट तुर्की ट्रेंड करने लगा है। यही नहीं, इस पर भारतीयों ने अमल भी करना शुरू कर दिया है। तुर्की से पहले सेब का आयात रोका गया, उसके बाद मार्बल न लेने का ऐलान किया गया। अभी राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने तुर्की में भारतीयों की होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग पर भी बैन लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि बहुत से भारतीय तुर्की में हर साल अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर से 1000 के करीब लोग तुर्की में शादी करने आए, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी।

विज्ञापन

तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग

तुर्की में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। साथ ही यहां पर दुनिया भर से लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पहुंचते हैं। भारत के अलावा तुर्की में शादी करने के लिए आने वाले बहुत से लोग अमेरिका के भी होते हैं। वहीं, शादी के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह इस्तांबुल है। नॉर्मली भी लोग तुर्की घूमने जाते हैं, तो उनमें उनकी पहली पसंद इस्तांबुल ही होती है। हालांकि, अब भारत के लोगों से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की न जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

भारत के लोग छुट्टियां मनाने के लिए भारी संख्या में तुर्की जाते हैं। तुर्की बायकॉट के बीच ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म Ixigo और EaseMyTrip ने भी तुर्की के लिए कोई भी बुकिंग न लेने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि ‘अब तुर्की में होने वाली सभी डेस्टिनेशन वेडिंग को कैंसिल कर देना चाहिए।’

विज्ञापन

कब-कब कितनी शादियां?

भारत के लोग तुर्की के इस्तांबुल को शादी के लिए चुनते हैं। यहां पर कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो तुर्की ने 2022 में करीब 1 हजार शादियां कराई थीं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या में भारत के जोड़े थे। वहीं, 2024 में करीब 50 भारतीय जोड़ों ने तुर्की में शादी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ