ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत, एक-दूसरे को सौंपी कैदियों की लिस्ट

भारत और पाकिस्तान कांसुलर एक्सेस (consular access)  2008 द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल एक-दूसरे को कैदियों की लिस्ट सौंपता है। इस साल भी 1 जुलाई को दोनों देशों ने एक-दूसरे को लिस्ट सौंपकर उन्हें रिहा किए जाने का अनुरोध किया है।

Operation Sindoor, India Pakistan, Consular Access, Prisoners, Indian Civilian, Fishermen, Pakistan Civilian, Pakistan Fishermen, Latest News, भारत पाकिस्तान, कांसुलर एक्सेस, कैदी, भारतीय नागरिक, मछुआरे, पाकिस्तान नागरिक, पाकिस्तान मछुआरे, ताजा खबर

भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को सौंपी कैदियों की लिस्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच बात हुई है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 1 जुलाई को कैदियों की सूची आदान-प्रदान की गई है। नई दिल्ली और इस्लामाबाद में यह प्रक्रिया की गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों देशों के फैसले के बाद जल्द ही नागरिकों की रिहाई की जाएगी।

विज्ञापन

हर साल सौंपी जाती है कैदियों की लिस्ट

कांसुलर एक्सेस (consular access)  2008 द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई के बीच भारत-पाक एक-दूसरे को कैदियों की सूची सौंपता है। इस साल भारत ने अपनी 382 आम पाकिस्तान नागरिक और 81 मछुआरों की लिस्ट पाक को सौंपी है। इसी तरह पाकिस्तान ने 53 आम भारतीय और 193 मछुआरों के नाम साझा किया हैं। पाकिस्तान ने सभी को भारतीय बताया है। इसे लेकर भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान में अपने नागरिकों की जल्द रिहाई कराकर वतन वापसी कराई जाएगी। इसी तरह पाकिस्तान ने भी भारत से पाक कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान से की ये मांग

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि उनकी कैद 26 भारतीय नागरिक और मछुआरे कैद हैं। इन सभी की पहचान भारतीय के रूप में हो गई है। भारत ने मांग की है कि इन सभी को तत्काल कांसुलर एक्सेस (consular access) प्रदान किया जाए। भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि इस कार्य में तेजी लाकर कैदियों को रिहा किया जाए। इसी तरह पाकिस्तान ने भी भारत से अनुरोध कर पाक नागरिकों को छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

11 सालों में 2661 मछुआरों और 71 नागरिकों को कराया आजाद

केंद्र में 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से अब 2,661 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय नागरिक कैदियों को पाक की कैद से आजाद कराया गया है। इसमें 2023 से अब तक पाकिस्तान से वापस लााए 500 भारतीय मछुआरे और 13 नागरिक कैदी भी शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ