Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारत ने धूल चटा दी। हालांकि, पाकिस्तान इस संघर्ष में अपनी जीत का गुणगान ये दिखाकर कर रहा है कि उनकी जीत हुई तभी तो असीम मुनीर को बड़ा पद दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर पर थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने IIT मद्रास में बात की। उन्होंने इस ऑपरेशन को शतरंज बताया। उनका कहना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर में, हमने शतरंज खेला। हमें नहीं पता था कि पाकिस्तान की अगली चाल क्या होगी और हम क्या करने वाले हैं।’
‘ऑपरेशन सिंदूर में हमने शतरंज खेला’
IIT मद्रास में एक संबोधन के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर में, हमने शतरंज खेला है। दुश्मन क्या करने वाला है और दोनों की चाल क्या होगी, इसके बारे में एक-दूसरे को पता ही नहीं होता है।’ उन्होंने कहा कि ‘इस स्थिति को ग्रेजोन कहा जाता है। ग्रेजोन का मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। हम जो कर रहे हैं वह पारंपरिक ऑपरेशन से बस थोड़ा कम है।’
ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 विमान तबाह’, वायु सेना प्रमुख का बड़ा बयान
आर्मी चीफ कहते हैं कि ‘इस शतरंज में कहीं हम पाकिस्तान को शह और मात दे रहे थे, तो कहीं अपनी जान गंवाने के जोखिम पर भी मार गिराने की कोशिश कर रहे थे।’ उन्होंने कहा कि ‘इसी को जीवन करते हैं।’
जीत-हार पर पाकिस्तान क्या बोलेगा?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अमीन मुनीर को फील्ड मार्शल बनाकर अपनी जीत दिखाने की नाकाम कोशिश की है। अपने संबोधन में उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ‘अगर ऑपरेशन सिंदूर में जीत और हार के बारे में पाकिस्तान से पूछा जाए, तो उसका एक ही जवाब होगा कि असीम मुनीर को फील्ड मार्शल चीफ बनाया गया है। उनका यही कहना होगा कि हमारी जीत हुई, तभी तो मुनीर की तरक्की हुई है।’
ऑपरेशन के लिए हमें दी गई पूरी छूट
22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इसके अगले दिन ही एक हाई लेवल मीटिंग का हुई। इस पर उपेंद्र द्विवेदी कहते हैं कि यह पहली बार हमसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब बस बहुत हो गया। तीनों सेना के चीफ को समझ आ गया था कि अब पाकिस्तान का कुछ तो करना होगा। इसके बाद रक्षा मंत्री ने सेना को पूरी छूट दी। उन्होंने कहा कि ‘अब आप तय करें कि क्या करना है।’
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान ने फोन करके गुहार लगाई, प्लीज अब और मत मारो’, Operation Sindoor पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines