हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार पुंछ पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षाबलों का बढ़ाएंगे मनोबल

जम्मू-कश्मीर से पंकज शर्मा की रिपोर्ट- गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार पुंछ का दौरा करने वाले हैं। इसके लिए जिले में पहले से ही सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कहा जा रहा है कि यहां पर गृहमंत्री सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जनता की सुध भी लेंगे।

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब बनाने वाले सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाने के साथ पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों की सुध लेने के लिए पुंछ के आज आएंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर जम्मू और पुंछ जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पुंछ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सीमांत पुंछ जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुंछ में अतिरिक्त नाके लगाकर इस समय जोरशोर से आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ जम्मू में राजभवन के आसपास भी सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

परिजनों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

आज अमित शाह जिले में बीएसएफ के टेक्टिकल मुख्यालय में जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री पुंछ दौरे के दौरान गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंप सकते हैं।

रविंद्र रैना ने पूछे कांग्रेस से सवाल

BJP के वरिष्ठ नेता रविंद्र रैना ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ के दौरे पर हैं जहां पर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, मंदिर और गुरुद्वारा साहिब जाएंगे और BSF के जवानों से भी मिलेंगे। वहीं, रविंद्र रैना ने ये भी कहा कि रेवंत रेड्डी ने जो POK वापस लेने वाला बयान दिया था, अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस से कि POK किसकी वजह से गया, यह सब कांग्रेस की ही गलती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola