Operation sindoor: मुस्लिम लीडर ने फोटो शेयर कर लिखी बड़ी बात, फोटो ने जीता दिल

Operation sindoor: भारतीय सेना ने पाक के करीब 19 आतंकी ठिकानों का निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। जिसके बाद भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टीयों के नेता सेना की तारीफ कर रहे हैं।

imran pratapgarhi share photo

imran pratapgarhi share photo

Operation sindoor: पहलगाम हमले के बाद करीब 15 दिन बाद मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने पाक में घुसकर एयर स्ट्राइक किया। भारतीय सेना ने पाक के करीब 19 आतंकी ठिकानों का निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। जिसके बाद भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टीयों के नेता सेना की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो साझा की है। इस फोटो पर उन्होंने बहुत अच्छा कैप्शन लिखा है। जिसके बाद उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

यही हमारा भारत है

विज्ञापन

कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्विटर हैंडल से एक फोटो साझा की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि मेरे भारत तेरी आन हैं शान हैं, हम तेरी सरहदों के निगेहबान हैं। इसी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो पर कैप्शन लिखा गया है इसने यूजरों का दिल जीत लिया है।

फोटो पर लिखी बड़ी बात 

विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस लीडर द्वारा शेयर की गई फोटो ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन को अंजाम देने सैन्य अफसरों की है। इनमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और इनके बीच में विदेश सचिव विक्रम मिसरी बैठे हैं। इस फोटो पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का नाम लिखा है और नीचे की तरफ यही हमारा लिखा है।

अन्य नेताओं ने भी की तारीफ

विज्ञापन

वहीं इसके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई अधिकतर नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की तारीफ की है। सभी ने अपनी-अपनी तरह से सेना को बधाई दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ