हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, जय हिंद', राहुल गांधी और खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना को सराहा

विज्ञापन

Rahul Gandhi Reaction on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के लोग काफी उत्साह में हैं। आम जनता के साथ-साथ पॉलीटिशियन से लेकर फिल्म स्टार्स तक खुश हैं। वहीं विपक्षी दल के नेता भी इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी भारत के इस ऑपरेशन पर बयान जारी किया है। आइए आपको भी बताते हैं राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: 11वें दिन उरी, 12 दिन में पुलवामा और 13 दिन बाद पहलगाम का बदला, आतंक के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

क्या बोले राहुल गांधी?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!’ साथ ही उन्होंने कहा कि देश के लोग एकजुट हैं। इसके साथ-साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय जवानों पर गर्व जताया है।

विज्ञापन

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?

वहीं राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सेना के इस कदम की सराहना की। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है। हम उनके साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है।

पवन खेड़ा का बयान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी सेना पर गर्व है। अगर कोई भारतीय नागरिकों से ठकराने का यही हश्र होगा। 22 अप्रैल की रात को कांग्रेस ने कहा था कि हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। अगर कोई भारत को धमकाता है, तो हम सरकार के फैसले का समर्थन करेंगे। देश एकजुट है।’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नेताओं के बयान वायरल

वहीं भारत की आम जनता भी पहलगाम आतंकी हमले के बदले के लिए सेना को धन्यवाद कह रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट पर जय हिंद के नारे लगाए हैं। इनके साथ-साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के नेता अल्ताफ ठाकुर और कई नेताओं ने गर्व जताया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान काफी वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पूरा देश चाहता था राफेल से नींबू-मिर्च…’ , कांग्रेस नेता अजय राय ने राजनाथ सिंह पर सवाल उठाने के पीछे बताई ये वजह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola