Operation Sindoor: बीएसएफ जवान अभिजीत ने सिखाया था दुश्मनों को सबक, मुख्यमंत्री से मिल चुका है पदक

बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अभिजीत कुमार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वो छुट्टी पर थे। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और जमीनी अनुभव को देखते हुए उन्हें ऑपरेशन से पूर्व ही विशेष रूप से छुट्टी से रिकॉल कर बुलाया गया

Operation Sindoor, indian Army, ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना, बीएसएफ

बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अभिजीत कुमार

विज्ञापन

बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अभिजीत वर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मनों को हर मोर्चों पर परास्त किया था। उन्हें इससे पहले एनडीआरएफ में तैनाती के दौरान मुख्यमंत्री सेवा पदक भी मिल चुका है। अभिजीत वर्मा का जीवन हर मोर्च पर देश सेवा को समपिर्त है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाया शौर्य

बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अभिजीत कुमार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वो छुट्टी पर थे। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और जमीनी अनुभव को देखते हुए उन्हें ऑपरेशन से पूर्व ही विशेष रूप से छुट्टी से रिकॉल कर बुलाया गया, ताकि वे इस चुनौतीपूर्ण अभियान का नेतृत्व कर सकें। सीमाई क्षेत्र की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस धैर्य, साहस और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसी के बदौलत ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।

विज्ञापन

NDRF में रहते हुए भी किया शानदार काम

बताया जाता है कि यह पहला अवसर नहीं है जब उन्होंने ऐसा साहस और शौर्य दिखाया हो। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) में काम करने के दौरान उन्होंने अनेक आपदा राहत अभियानों में आगे रहकर काम किया था। उनकी साहसी सेवाओं के लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री Singhasth सेवा पदक” और “महानिदेशक प्रशंसा पत्र” से सम्मानित किया गया।

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

अभिजीत कुमार वर्मा न केवल एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उनका जीवन यह दर्शाता है कि जब सेवा, साहस और समर्पण एक साथ होते हैं, तो असाधारण उपलब्धियां संभव होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ