Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयरलाइंस समेत कई एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय से करीब तीन घंटे पहले अपने-अपने एयरपोर्ट पर पहुंचें। अगर आप भी इस समय यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले एयरलाइंस की नई एडवाइजरी देख लें।
इंडिगो की एडवाइजरी
बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लिखा गया है कि ‘इस असाधारण समय में, सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए यात्री ज्यादा समय लेकर चलें।’ एयरलाइन ने आगे लिखा गया कि ‘हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।’
अकासा की एडवाइजरी
अकासा एयर ने लिखा कि ‘भारत में सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें, जिससे चेक-इन और बोर्डिंग सही से हो सके।’ आगे लिखा गया कि ‘साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आप एयरपोर्ट में एंट्री के लिए फोटो और पहचान पत्र साथ लेकर आएं।’ एयरलाइन ने बताया कि ‘आपके चेक-इन बैगेज के अलावा, केवल 7 किलोग्राम तक वजन वाले 1 हैंड बैग को ले जाने की इजाजत होगी।’
एयर इंडिया ने क्या कहा?
इसके अलावा, एयर इंडिया ने भी एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा गया कि ‘एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के बारे में पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।’
स्पाइसजेट का पोस्ट
स्पाइसजेट ने लिखा कि ‘हम अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे बीसीएएस दिशानिर्देशों के अनुसार प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें, जिससे समय पर सुरक्षा जांच और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके।’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेना प्रमुख
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
55 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
3 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
3 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines