हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor: POK-पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारत में एयरपोर्ट बंद, एयरलाइंस ने रद्द की फ्लाइट्स

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी है। भारतीय वायुसेना ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक की। साथ ही एडवाइजरी जारी करके देशभर में फ्लाइट्स कैंसिल करके एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
एअर इंडिया की दो फ्लाइटें कैंसिल।

भारत ने पाकिस्तान पर 7 मई को अलसुबह 2 से 3 बजे के बीच एयर स्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान और POK में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना था। ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेड ऑफिस को टारगेट किया है। पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बीच एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसके तहत आज दोपहर 12 बजे तक देशभर में एयर इंडिया की फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। इंडिगो और स्पाइस जेट एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की है। उत्तरी भारत के हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

 

इन शहरों में एयरपोर्ट-फ्लाइट बंद

पाकिस्तान और POK में आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना के हमलों के बाद एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जार कर दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले एडवाइजरी पढ़ें। बीकानेर, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला समेत कई शहरों की फ्लाइट कैंसिल रहेंगी। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलाबारी हो रही है।

विज्ञापन

एयरलाइंस ने यात्रियों को बताया है कि धर्मशाला (DHM), लेह (IXL), जम्मू (IXJ), श्रीनगर (SXR) और अमृतसर (ATQ) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद रहेंगे। फ्लाइट्स पूरी तरह कैंसिल रहेंगी। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर में ही रहें और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, इस बारे में दूसरों को भी बताए।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola