Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स चर्चा में है। ये पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना है। सोमवार को भारतीय सेना प्रमुख ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है। बस इसके बाद से ही लोग गूगल पर किराना हिल्स को खोज रहे हैं। लोग जानने चाहते हैं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का अड्डा दिखता कैसा है।
सरगोधा एयरबेस के पास है किराना हिल्स
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का एक परमाणु ठिकाना सरगोधा के किराना हिल्स पर स्थित है। किराना हिल्स में अंडरग्राउंड फैसिलिटी सरगौधा एयरबेस से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है। करीब 70 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले इस पूरे इलाके में पाकिस्तानी सरकार का कब्जा है। ये इलाका किसी भी तरह से संकट से पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। इस ठिकाने से सड़क, रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सीधे तौर से जुड़ा हुआ है।
अमेरिकी सैटेलाइट ने खोजी थी यह जगह
बताया जाता है कि अमेरिकी सैटेलाइट ने 1990 के आसपास पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारियों को पकड़ा था। हालांकि अमेरिका के ऐतराज के बाद ये टेस्ट रद्द कर दिया गया था, लेकिन आज भी आशंका जताई जाती है कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार किराना हिल्स में ही छुपाकर रखा हुआ है।
सरगोधा एयरबेस में TEL गैरेज होने की अफवाह
सरगोधा गैरिसन में बड़े युद्ध सामग्री भंडारण डिपो में लंबे समय से TEL (Transporter Erector Launcher) गैरेज होने की अफवाह है। ये 1990 के दशक के मध्य से है। बताया जाता है कि जब पाकिस्तान ने पहली बार चीन से M-11 मिसाइलें (DF-11 या CSS-7) हासिल की थीं, जिनका इस्तेमाल अब पाकिस्तान की गजनवी और शाहीन-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों के रूप में जाना जाता है।
किराना हिल्स में कई अंडरग्राउंड स्ट्रक्चर
Federation of American Scientists (FAS) की रिपोर्ट के मुताबिक, सरगोधा और किराना हिल्स में कई अंडरग्राउंड स्ट्रक्चर हैं। यहां अब बुनियादी ढांचे को भी जोड़ा जा रहा है। यहां दो बड़ी इमारत भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि इन इमारतों से इस पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाती है। संभावना जताई जाती है कि यहां मिसाइल हैंडलिंग हॉल भी हो सकते हैं। इसके अलावा यहां कई सुरंगों का भी निर्माण कार्य चल रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines