Operation Kaveri: युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के 10 दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक लगभग 3800 नागरिकों को सूडान के अलग-अलग इलाकों से सफलतापूर्वक निकाल लिया है। इससे पहले गुरुवार को सूडान में फंसे 192 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे। उन्हें भारतीय वायुसेना के सी17 विमान से पोर्ट सूडान से अहमदाबाद गुजरात लाया गया।
सूडान में भारतीय दूतावास के मुताबिक, ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान के अलग-अलग इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम और तेज कर दिया गया है। गुरवार को अभियान के 9वें दिन तक कुल 3,584 भारतीयों को निकाला गया। बता दें कि ऑपरेशन कावेरी में इंडियन नेवी के पांच जहाजों और इंडियन एयरफोर्स के 16 विमानों का इस्तेमाल किया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा से 16 भारतीयों का एक जत्था लखनऊ रवाना हुआ। इससे पहले एक विमान 14 भारतीयों को लेकर जेद्दा से मुंबई रवाना हुआ।
और पढ़िए – Pune: DRDO वैज्ञानिक को एटीएस ने किया गिरफ्तार, खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप
मिस्र का दावा- हजारों सूडानी उसकी सीमा में घुसे
उधर, सूडान के पड़ोसी मिस्र का दावा है कि अब तक करीब 40 हजार सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुस चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघर्षरत सूडान के कुछ नागरिक चाड, दक्षिण सूडान और इथियोपिया की ओर से रवाना हुए हैं। बता दें कि सूडान में अब स्थितियां और खराब हो गईं हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। खाने की सामग्री और ईंधन की कमी हो गई है। गोलीबारी और बमबाजी के चलते अधिकांश अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके हैं। ऐसे में सूडान के नागरिकों के पास पलायन के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
11 मई तक सूडान में युद्धविराम की अवधि बढ़ी
सूडान में युद्धविराम को 11 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस मामले पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान में अब तक हिंसक झड़पों में 528 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 4,599 लोग घायल हो गए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
56 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines