---विज्ञापन---

देश angle-right

J&K में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑलआउट’, अमित शाह के दौरे से पहले 2 बड़े एनकाउंटर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले ही भारतीय सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑलआउट' अभियान छेड़ दिया है. बता दें कि अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे लेकिन इससे पहले ही सेना और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया है.

---विज्ञापन---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले ही भारतीय सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ अभियान छेड़ दिया है. बता दें कि अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे लेकिन इससे पहले ही सेना और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया है.

बता दें कि भारतीय सेना ने उधमपुर में आतंकी संगठन जैश के दो आतंकी ढेर कर दिए हैं और किश्तवाड़ में जैश के एक टॉप कमांडर को घेर लिया है.

---विज्ञापन---

किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने घने जगंलों में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्ला समेत 2-3 आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. वहीं, अब तक की गोलीबारी में एक आतंकी के मारे जाने की खबर मिली है. बता दें कि सैफुल्ला वही कमांडर है जो इस इलाके में हुई कई हत्याओं का मास्टमाइंड भी माना जाता है. वहीं, अभी भी जंगलों में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घेराबंदी सख्त कर दी गई है ताकि कोई भाग न सके.

शाह करेंगे जम्मू का तीन दिवसीय दौरा

गृह मंत्री अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं. उनका यह दौरा सुरक्षा और विकास दोनों ही लिहाज से बेहद अहम है. अमित शाह कल शाम (5 फरवरी) को जम्मू पहुंचेंगे. यहां वे लोक भवन में राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे. शाह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे और सुरक्षा उपायों का जायजा लेंगे.

---विज्ञापन---

जम्मू में होगी हाईलेवल मीटिंग

इस दौरान जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की जाएगी. जिसमें एलजी, सेना और खुफिया एजेंसियों के टॉप अफसर शामिल रहेंगे. वहीं, अपने दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे. जहां शाह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे.

First published on: Feb 04, 2026 11:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola