Operation Ajay: भारतीयों को इजरायल से निकालने का काम शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है। जिसके तहत पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों का जत्था शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गया। इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट इंडिया पहुंची है। इस फ्लाइट ने इजरायल से वीरवार रात 9 बजे उड़ान भरी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे भारतीयों के चेहरे खिले नजर आए। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गर्मजोशी से भारतीयों का स्वागत किया।
हमास से जंग शुरू होने के बाद भारतीयों को निरंतर वहां से निकाला जा रहा है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। 7 अक्टूबर के बाद से भारत ने इजरायल के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को बंद कर दिया था। जिसके कारण वे लोग फंस गए थे, जो भारत लौटना चाह रहे थे। अब ऑपरेशन चलाकर सरकार अपने लोगों को वहां से निकाल रही है। इन लोगों से कोई किराया भी वसूल नहीं किया जा रहा। भारत के इजरायल में लगभग 18 हजार लोग हैं।
वहीं, इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में भारतीय लोगों के स्वदेश लौटने के लिए भीड़ लग गई। एक छात्र ने बताया कि जंग शुरू होने के बाद भारतीय विद्यार्थी घबराए हुए हैं। लेकिन भारतीय दूतावास उनके लगातार संपर्क में रहा। जिससे उन लोगों का मनोबल बढ़ा और ज्यादा दिक्कतें नहीं हुईं।
दूसरी उड़ान की तैयारियां जारी
भारतीय दूतावास ने पहली उड़ान के लिए भारतीयों को शॉर्टलिस्ट किया था। अगली उड़ान की तैयारियां भी भारतीय दूतावास कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से एलान किया गया था कि भारत सरकार ऑपरेशन अजय चलाकर लोगों को वहां से निकालेगी। देश लौटने के इच्छुक हर भारतीय को लाया जाएगा। जिसके बाद पहली उड़ान बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लौटी है।
भारतीय दूतावास की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। भारतीय नागरिकों से शांति की अपील की गई है। सरकार ने कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
29 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines