मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस के क़द्दावर नेता अजीत पवार पार्टी में रहेंगे या भाजपा के साथ जायेंगे इसपर सस्पेन्स अभी भी बरकरार है लेकिन अजीत पवार के समर्थन में एनसीपी के तीन विधायक खुलकर सामने आए हैं। माणिक कोकाटे, सुनील शेलके और अन्ना बनसोड इन तीनों विधायकों को ने कहाँ है कि पवार जो भी फ़ैसला लेंगे हम उनके साथ खड़े रहेंगे यह तीनों विधायक पहले से ही अजीत पवार के समर्थक है।
सोमवार को अजीत पवार ने पुणे के अपने सभी नियोजित कार्यक्रम रद्द कर दिये और अजीत पवार नॉट रीचेबल की खबरे आने लगी जिसके के बाद अजीत पवार की सफ़ाई आयी की खारघर के अस्पताल में भीषण गर्मी से पीड़ित लोगों को मिलने गया था इसी वजह से उन्हें पुणे का दौरा रद्द करना पड़ा। रविवार को नागपुर में हुई महाविकास अघाडी की जनसभा में अजीत पवार मंच पर थे उद्धव ठाकरे के बग़ल में बैठे लेकिन भाषण नहीं दिया ज़ाहिर है अजीत पवार के पार्टी छोड़ने की बातो को और हवा मिली।कांग्रेस का कहना था की अजीत ने भाजपा के विरोध में भाषण देना ज़रूरी था जिससे इनके पार्टी छोड़ने के खबरो को विराम मिल जाता।
और पढ़िए – बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: SC से राहत मिलने के बाद ममता बनर्जी के भतीजे को CBI ने भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया
मुंबई में एक अंग्रेज़ी अख़बार ने इससे पहले दावा किया था की जब अजीत पवार नॉट रीचेबल थे तब वो अमित शाह से मिले थे आज उसी अख़बार ने दूसरा दावा किया है कीअजीत पवार ने 55 में से 40 विधायकों से सहमती फॉर्म पर सिग्नेचर करवा लिए है।2019 में सुबह की शपथ लेकर अजीत की फ़ज़ीहत हुई थी इसबार ऐसी नौबत ना आये इसलिए अजीत पवार ने तैयारी पहले से कर रखी है।
वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश अंबेडकर ने कहाँ है की राज्य में अगले 15 दिनों में राजनीति में बड़ा धमाका होनेवाला है इसपर सुप्रिया सुले का कहना है की मैं वास्तव में जीती हूँ 15 दिन का मैं नहीं बता सकती सुले के बयान मतलब यह है की राजनीति में कुछ भी हो सकता है। इतना तो तय है की राज्य की राजनीति में जो भी धमाका होगा उसकी स्क्रिप्ट भाजपा के द्वारा लिखी गयी होगी।
इस मामले को लेकर संजय राऊत ने बयान देते हुए कहा कि अजीत पवार को लेकर जो अफवाहें उड़ रही हैं वो गलत हैं।वह हमारे साथ हैं। राऊत ने कहा न्यूज पेपर में जो खबर छपी है, उसमें कोई तथ्य नहीं है। यह अफवाह है। आघाड़ी गठबंधन मजबूत है और मजबूत रहेगा।
और पढ़िए – बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: SC से राहत मिलने के बाद ममता बनर्जी के भतीजे को CBI ने भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया
NDA में शामिल दल
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सदस्य हैं. सियासी समीकरणों और दलीय स्थिति पर नजर डालें तो एनडीए गठबंधन के साथ जो दल हैं उनके विधायकों की संख्या 162 है।
भाजपा- 105
शिवसेना (शिंदे गुट)- 40
प्रखर जनशक्ति पार्टी- 2
अन्य दल- 3
निर्दलीय 12
एमवीए में शामिल दल
एनसीपी- 53
कांग्रेस- 45
शिवसेना (उद्धव गुट)- 17
सपा- 2
5- अन्य दल- 4
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
17 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines