हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

I.N.D.I.A की बैठक में समोसे न मिलने से JDU सांसद नाराज, बोले- 'सिर्फ चाय-बिस्कुट पर खत्म हो गई बैठक'

‘Only Chai-Biscuit, No Samosa’ Says JDU MP Sunil Kumar Pintu: JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि कांग्रेस के पास बैठक में चाय के साथ समोसे परोसने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

विज्ञापन

‘Only Chai-Biscuit, No Samosa’ Says JDU MP Sunil Kumar Pintu: ‘बैठक बिना समोसे के सिर्फ चाय और बिस्कुट पर खत्म हो गई’ यह कहना है जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद सुनील कुमार पिंटू का दिल्ली में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक को लेकर। सांसद ने तो यह भी कहा कि कांग्रेस के पास समोसे का इंतजाम करने के लिए भी पैसे नहीं हैं। बैठक में किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। सिर्फ चाय और बिस्कुट पर ही मीटिंग को खत्म कर दिया गया। JDU सांसद की इस शिकायत पर भाजपा के नेता अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए खूब चुटकी ली।

सिर्फ चाय-बिस्कुट पर बैठक खत्म 

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक में शामिल हुए JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के पास बैठक में समोसे खिलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। गठबंधन की पहले जितनी भी बैठकें हुई हैं, उन सभी में चाय और समोसे शामिल होते थे, लेकिन इस बार जो बैठक हुई, वह सिर्फ चाय और बिस्कुट तक ही सीमित रही। कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही बताया था कि उनके पास फंड की कमी है। उन्होंने इस बैठक को बेनतीजा बताया और कहा कि इस बैठक में कई दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे, लेकिन किसी भी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक के बाद भी नीतीश कुमार के हाथ खाली

भाजपा नेता ली बयान पर चुटकी 

विज्ञापन

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू के इस बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए चुटकी ली। मालवीय ने कहा कि नीतीश कुमार के सांसद निराश हैं, क्योंकि उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में चाय के साथ समोसा नहीं मिला। I.N.D.I.A गठबंधन जब तक नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करती, तब तक किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी और ऐसी शिकायतें जारी रहेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola