एकतरफा प्यार में पड़कर एक लड़की इस कदर बदले की भावना से भर गई कि उसने कई राज्यों की पुलिस की नींद हराम कर दी। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम समेत कई जगहों को 21 बार बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल और फ्लाइट को भी ई-मेल भेजे। हालांकि कई दिनों तक पुलिस उसकी तलाश में रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था, अब वह पकड़ी गई है। उसने ऐसे खुलासे किए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं।
12 राज्यों में भेजे गए थे धमकी भरे मेल
लड़की ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 13 बार मेल भेजने के साथ 12 राज्यों में ईमेल भेजकर बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। धमकी देने के लिए वह ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करती थी कि पुलिस को उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। पुलिस का कहना है कि लड़की से एक गलती हुई और हमने उसे पकड़ लिया।
पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि चेन्नई की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली यह महिला अपने एक परिचित युवक को बदनाम करने और फंसाने के लिए धमकी भरे मेल भेज रही थी। ये मेल उसी युवक के नाम से भेजे जाते थे। पता चला कि लड़की एक युवक से प्यार करती थी और उसे अपना पति मानती थी, लेकिन युवक ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद वह बदला लेने और युवक को बदनाम करने की साजिश रचने लगी।
दिविज प्रभाकर से प्यार करती थी जोशिल्डा
लड़की की पहचान रेने जोशिल्डा के रूप में हुई है। उसने चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और रोबोटिक्स में कोर्स भी किया है। फिलहाल वह एक कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर कार्यरत है। वह दिविज प्रभाकर नाम के युवक से प्यार करती थी, लेकिन यह प्रेम एकतरफा था। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी ईमेल आईडी, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) और डार्क वेब का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट टेकऑफ के समय हाथ बांध क्यों बैठते हैं क्रू मेंबर? क्या है नियम
पुलिस ने बताया कि जोशिल्डा ने ईमेल भेजकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बीजे मेडिकल कॉलेज और अहमदाबाद के दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही गुजरात के अलावा 11 अन्य राज्यों में भी बम धमाके करने और VVIP को निशाना बनाने की बात कही थी। उसने फर्जी ईमेल आईडी बनाने के लिए वर्चुअल नंबरों और डार्क वेब का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, वह बहुत चालाकी से यह सब कर रही थी, लेकिन एक गलती से वह पकड़ी गई।
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के सरखेज पुलिस स्टेशन में 3 जून 2025 को एक स्कूल को धमकी भरे मेल भेजे जाने के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी और फिर जांच शुरू हुई। आखिरकार धमकी भेजने वाली लड़की को चेन्नई में स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे पकड़ी गई जोशील्डा?
अहमदाबाद पुलिस के अनुसार, जोशिल्डा ने एक छोटी सी गलती की और हमारी साइबर क्राइम विंग और क्राइम ब्रांच ने उसे ट्रैक कर लिया। अहमदाबाद मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेने जोशील्डा ने छह महीने पहले एक गलती की। जांच कर रहे लोगों को पता चला कि उसने एक बार एक ही डिवाइस से अपने असली और नकली ईमेल खातों में लॉग इन किया। इससे उसका आईपी एड्रेस पता चल गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने यही एक गलती की और हम उस तक पहुंच गए।”
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे के बाद भी जोशील्डा ने एक मेल भेजा और कहा कि तुम लोग मेरी धमकियों को हलके में ले रहे थे। पुलिस को लग रहा होगा कि ये दुर्घटना है लेकिन ऐसा नहीं है। अब आपको पता चल गया है कि हम खेल नहीं रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
11 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines