हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

One Nation One Election बिल को लेकर अब आगे क्या? JPC चेयरमैन ने बताई पूरी प्लानिंग

JPC Chairman PP Chaudhary On One Nation One Election Bill : जेपीसी के चेयरमैन पीपी चौधरी ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। ONOE पर अब आगे क्या होगा? इसे लेकर उन्होंने अपनी पूरी प्लानिंग बताई।

विज्ञापन
PP Chaudhary (ANI)

JPC Chairman PP Chaudhary On One Nation One Election Bill : पिछले दिनों लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया था, जहां विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मोदी कैबिनेट ने विस्तार से विचार विमर्श के लिए इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया। इस बिल को लेकर अब आगे क्या होगा? जेपीसी चेयरमैन ने खुद पूरी प्लानिंग बताई है।

बीजेपी सांसद और वन नेशन वन इलेक्शन बिल के लिए गठित जेपीसी के चेयरमैन पीपी चौधरी ने राजस्थान के जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हुए करते थे। 1950-51 से लेकर 1967 तक मान सकते हैं। बाद में विधानसभा भंग होने की वजह से यह क्रम टूट गया। जो शक्तियां बाबा साहेब ने दी थीं, उनका सही तरीके से पालन नहीं हुआ। उस समय कई सरकारों को भंग किया गया था।

क्यों जरूरी है वन नेशन वन इलेक्शन बिल?

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय के बाद यह महसूस किया गया है कि बार-बार चुनाव होने से खर्च बहुत बढ़ जाता है और जनता पर बोझ पड़ता है। अलग-अलग चुनावों में समय-समय पर मशीनरी तैनात की जाती है, जिससे काफी नुकसान होता है। आचार संहिता के कारण विकास कार्य गति नहीं पकड़ पाते और इससे देश को नुकसान हो रहा है, इसलिए वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए जेपीसी का गठन किया गया है।

JPC चेयरमैन ने बताई प्लानिंग

विज्ञापन

पीपी चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है- वन नेशन वन इलेक्शन। जेपीसी में लोकसभा से 27 और राज्यसभा से 12 सांसद हैं। जेपीसी समय-समय पर स्टेट होल्डर एवं हितधारकों से मुलाकात करेगी और उनकी बातों को सुना जाएगा। इसके बाद समिति निर्णय लेकर सरकार को अपनी सिफारिश सौंपेगी। फिर सरकार उसके अनुसार अपना फैसला लेगी। 2047 में विकसित भारत का सपना तब पूरा होगा, जब काम की गति बढ़ेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कुछ दिनों के बाद पंचायत और नगर पालिका के इलेक्शन भी साथ होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola