One Nation One Election Bill: लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। इस मौके पर बीजेपी ने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा था। लेकिन जब बिल पेश हुआ उस समय बीजेपी के 20 से अधिक सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। पार्टी ने सभी सांसदों को नोटिस भेजा है।
एक देश एक चुनाव के लिए कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संसद में संविधान का 129 संशोधन विधेयक पेश किया। हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से छपी खबर के अनुसार इस दौरान तीन केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नितिन गडकरी भी अनुपस्थित थे।
ये सांसद रहे अनुपस्थित
समचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जो लोग उपस्थित नहीं थे क्या उन्होंने पार्टी को पहले से सूचित किया था या नहीं। पार्टी ने जिन सांसदों को नोटिस जारी किया है उनमें से कुछ के नाम भी सामने आए हैं। इनमें जगदंबिका पाल, शांतनु ठाकुर, बीएस राघवेंद्र, विजय बघेल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजय बघेल, भागीरथ चौधरी, उदयराज भोंसले, जयंत कुमार राॅय और जगन्नाथ सरकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंःभीषण ठंड में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, जम्मू के कठुआ में आग लगने से बड़ा हादसा
बिल पेश करने से पहले हुई वोटिंग
लोकसभा में बिल पेश करने के बाद जोरदार हंगामे के बीव इस पर वोटिंग हुई। बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग के बाद पर्ची से मतदान हुआ तब जाकर बिल लोकसभा में पेश हो पाया। बता दें कि देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाने को लेकर पिछले साल सितंबर में पूर्व प्रेसिडेंट कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस साल सितंबर में मोदी कैबिनेट ने इस रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। रिपोर्ट में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव साथ कराए जाने को लेकर सुझाव दिए गए थे।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी की रैली में वसुंधरा राजे की चर्चा क्यों? लोग बोले- मैडम का रुतबा बरकरार
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines