हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वन नेशन वन इलेक्शन लागू हुआ तो इन राज्यों में बदल जाएगा सत्ता का गणित, यहां पूरा होगा कार्यकाल

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के मोदी कैबिनेट में पास होने के बाद इसे लागू करने को लेकर पसोपेश की स्थिति बन गई है। बड़ा सवाल ये कि अगर ये लागू हुआ तो कितने राज्यों में सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं।

विज्ञापन
पीएम मोदी। (File Photo)

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक राष्ट्र एक चुनाव को मोदी कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को जनता के बीच ले जाया जाएगा। जहां कुछ समूह इस पर अपनी सलाह देंगे। इसे लागू करने के लिए एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसके बाद इसे संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। जहां से पास होने के बाद इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इसे लागू करने की बात कही जा रही है। जिसमें पहले फेज में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ आयोजित करवाए जाएंगे। जबकि दूसरे फेज में पंचायत और स्थानीय चुनाव किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि अगर वन नेशन वन इलेक्शन 2029 तक लागू हुआ तो किन राज्यों में सरकार का कार्यकाल पूरा हो जाएगा और किन राज्यों का अधूरा…

विधानसभाओं को करना होगा भंग 

इसे लागू करने के लिए कई राज्य विधानसभाओं को उनके पांच साल के कार्यकाल से पहले 2029 में ही भंग करना होगा। ऐसे में कई राज्यों में सत्ता का गणित बिगड़ जाएगा। कई राज्य ऐसे होंगे, जिसके नेता एक, दो या तीन साल ही सत्ता सुख भोग पाएंगे। पिछले साल जिन 10 राज्यों में नई सरकारें बनीं, उनमें तय समय के अनुसार 2028 में चुनाव होंगे। इसके बाद 2029 में एक बार फिर चुनाव होंगे। ऐसे में इन राज्यों में नई सरकार लगभग एक साल या उससे भी कम समय तक सत्ता में रह पाएगी। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, कर्नाटक और तेलंगाना का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: देशभर में कैसे लागू होगा वन नेशन वन इलेक्शन? 5 पॉइंट्स में जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

इन राज्यों में दो साल से भी कम समय में होंगे चुनाव

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में सरकारें दो साल या उससे कम समय तक चलेंगी। उनके अगले चुनाव 2027 में होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल की बात करें तो इन राज्यों में सरकारें अगले विधानसभा चुनावों के बाद भी तीन साल ही तक चलेंगी। इन राज्यों में चुनाव 2026 में होने हैं।

इन राज्यों में पूरा होगा कार्यकाल

बता दें कि इस साल यानी 2024 में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव होंगे। ऐसे में इन राज्यों की सरकारें अपना कार्यकाल पूरा कर सकती हैं। सिर्फ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होते हैं। जहां पांच साल तक एक ही सरकार चल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: 1 देश 1 चुनाव लागू नहीं होने देगा विपक्ष! किस पेच में फंस सकती है मोदी सरकार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola