---विज्ञापन---

देश angle-right

अपने बयान पर महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले-चूक हो गई, क्षमा करें

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में दिए बयान पर सोमवार को ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया है। Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari apologizes for his "If Gujaratis and Rajasthanis are removed from Maharashtra, especially Mumbai and Thane, no money would be left here…" at an event in […]

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में दिए बयान पर सोमवार को ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया है।

---विज्ञापन---

उन्होंने ट्वीट पर लिखा गत 29 जुलाई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान की प्रशंसा करने में संभवतया मेरी ओर से कुछ चूक हो गयी। महाराष्ट्र ही नहीं, समस्त भारत वर्ष में विकास का सभी का विशेष योगदान रहता है। विशेषकर संबंधित प्रदेश की उदारता व सबको साथ लेकर चलने की उज्ज्वल परम्परा से ही आज देश प्रगति की ओर बढ रहा है।

विगत लगभग तीन वर्षों में महाराष्ट्र की जनता का मुझे अपार प्रेम मिला है। मैने महाराष्ट्र और मराठी भाषा के सम्मान बढाने का पूरा प्रयास किया है किन्तु उक्त भाषण में मुझसे अनायास कुछ भूल हो गयी हो तो इस भूल को महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश की अवमानना के रूप में लेने की तो कल्पना भी नही की जा सकती। महाराष्ट्र के महान संतों की परम्परा में अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का परिचय देंगे।।

---विज्ञापन---

बता दें कि राज्यपाल ने कहा था कि “अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को महाराष्ट्र, विशेष रूप से मुंबई और ठाणे से हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा।

 

First published on: Aug 01, 2022 10:17 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola