Omar Abdullah: नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कभी सवाल नहीं उठाया। उमर अब्दुल्ला ने बनिहाल में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाने वाला मामला कांग्रेस का आंतरिक मसला है। हमने सर्जिकल स्ट्राइक पर कभी सवाल नहीं उठाया और हम ऐसा कभी नहीं करेंगे।”
उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए आठ साल हो गए हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। यह पहली बार है जब यहां चुनावों के बीच इतना लंबा अंतर रहा है। जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद के सबसे बुरे दिनों में भी ऐसी स्थिति नहीं थी।
राशिद अल्वी के बयान पर अब्दुल्ला ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि उमर अब्दुल्ला का बयान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के उस बयान के बाद आया है जिसमें अल्वी ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाने को कहा था।
राशिद अल्वी ने शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि सरकार कहती है कि उसके पास एक वीडियो (सर्जिकल स्ट्राइक का) है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार को इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम (स्ट्राइक का) सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार को वह वीडियो दिखाना चाहिए जिसका वह दावा करती है।”
बता दें कि अल्वी की प्रतिक्रिया पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करने और सोमवार (23 जनवरी) को कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वे (सरकार) इतने लोगों को मारने का दावा करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया जाता है।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि देश को सुरक्षा बलों पर भरोसा है, लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है, लेकिन हम भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते।” राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विभिन्न मंत्रियों के बयानों पर भी सवाल उठाए।
और पढ़िए – लद्दाख बचाने के लिए -20 डिग्री पर शुरू किया उपवास, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
अल्वी ने भाजपा नेताओं के बयान का भी किया जिक्र
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए राशिद अल्वी ने भाजपा नेताओं के बयान का भी जिक्र किया। अल्वी ने कहा कि सरकार में मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने कहा था कि एयर स्ट्राइक ऐसी जगह की गई जहां किसी के मारे जाने की आशंका नहीं थी। अमित शाह का दावा है कि एयर स्ट्राइक में 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि हवाई हमले में 400 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।
उपरोक्त बयानों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता अल्वी ने कहा कि ये सभी बयान अलग-अलग हैं, इसलिए यदि सरकार वीडियो सबूत होने का दावा करती है तो उसे दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये विरोधाभासी बयान सवाल उठाते हैं कि सर्जिकल एयर स्ट्राइक में वास्तव में क्या हुआ था?
अल्वी बोले- वीडियो नहीं है तो सरकार को माफी मांगनी चाहिए
राशिद अल्वी ने कहा कि अगर उनके (केंद्र सरकार) पास अपने दावों को साबित करने के लिए कोई वीडियो सबूत नहीं है, तो सरकार को माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी नेता ने एक हास्यास्पद बात कही थी और वह सिंह के विचारों से असहमत थे।
दिग्विजय सिंह ने जो कहा उससे मैं सहमत नहीं हूं। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। अगर सेना कार्रवाई करती है तो सबूत की कोई जरूरत नहीं है। मैं उनके (दिग्विजय) के बयान से असहमत हूं और कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति भी यही है कि यह उनकी राय है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
59 mins ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
2 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
3 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
4 hrs agoLIVE: 'खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
4 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
11 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
13 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
13 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
13 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines