Omar Abdullah Probable Cabinet Ministers: जम्मू कश्मीर में आज 10 साल बाद प्रदेश सरकार बनने जा रही है। साल 2014 के बाद और अगस्त 2019 में धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद विधानसभा चुनाव हुए। 3 चरणों में 19 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान हुआ। 8 अक्टूबर को मतगणना हुई और चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीता। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से 10 अक्टूबर को NC विधायक दल का नेता चुना गया। 11 अक्टूबर को LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करके उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
आज 16 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में समारोह होगा और प्रदेश के उप-राज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेते ही उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद वे दोपहर 3 बजे श्रीनगर में प्रशासनिक सचिवों की बैठक लेंगे। वहीं उमर अब्दुल्ला के साथ 8 से 10 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं…
उमर अब्दुल्ला के साथ शपथ ले सकते ये नेता
सूत्रों के अनुसार, सकीना इटू, मीर सैफुल्लाह, अब्दुल रहीम राथर, अली मोहम्मद सागर, सलमान सागर, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी, सज्जाद शाहीन, सतीश शर्मा, फारूक शाह, नजीर अहमद, अहमद मीर, हसनैन मसूदी, तनवीर सादिक में से किन्हीं 8 से 10 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है।
दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार आज उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उनके 4 मंत्री (2 जम्मू से और 2 कश्मीर से) ही आज श्रीनगर में शपथ लेने वाले हैं। आज कोई भी कांग्रेस विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 2 मंत्री पद की मांग कर रही थी, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से केवल एक मंत्री पद की पेशकश की गई थी। आम सहमति न बन पाने के कारण कांग्रेस ने फिलहाल मंत्रालयों से दूर रहने का फैसला किया है।
उमर अब्दुल्ला कौन-सी सीट छोड़ेंगे?
बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल 2 सीटों वे विधानसभा चुनाव लड़ा था और वे दोनों सीटों से जीत गए। अब चर्चा है कि मुख्यमंत्री बनने पर उमर अब्दुल्ला दोनों में से कौन-सी सीट छोड़ेंगे? सियासी गलियारों में चर्चा है कि उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट रख सकते हैं और बडगाम सीट छोड़ेंगे। गांदरबल इसलिए क्योंकि साल 2009 में इसी सीट से चुनाव जीते थे और पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 1977 में उनके दादा शेख अब्दुल्ला भी इसी सीट से चुनाव जीते थे। पिता फारूक अब्दुल्ला भी 3 बार 1983, 1987, 1996 में गांदरबल से ही चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में उमर अब्दुल्ला दादा-पिता की राह पर चलते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रहे गांदरबल को नहीं छोड़ेंगे।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines