हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था जम्मू-कश्मीर के CM का तलाक

Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और सीनियर जर्नलिस्ट निधि राजदान एक दूजे के हो चुके हैं. ये खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी, जहां उन्होंने खास तस्वीरें शेयर की हैं.

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान (Photo-X/@OmarAbdullah)

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने 30 अक्तूबर 2026 को पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. इसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई.’

दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आज

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने इस खुशी के मौके पर 31 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी है. दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को इनविटेशन भेजा गया है. मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे, पवन खेड़ा और डेरेक ओ’ब्रायन को भी दावत दी गई है.

कौन हैं निधि राजदान?

निधि राजदान एक भारतीय पत्रकार और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं. वो एक नामचीन चैनल की एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर थीं, जहां से उन्होंने 2023 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उनका जन्म 11 अप्रैल 1977 को हुआ था. वो एक कश्मीरी पंडित हैं, जिन्होंने नई दिल्ली के शेख सराय स्थित एपीजे स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और दिल्ली के IIMC से रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया. उन्होंने ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर: द आइडिया ऑफ इंडिया’ नामक किताब भी लिखी है.

विज्ञापन

इसी साल हुआ है था CM उमर का तलाक

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1 सितंबर 1994 को पायल नाथ से हुई है. पायल, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर राम नाथ की बेटी हैं. सितंबर 2011 में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सीएम ने कंफर्म किया था कि वो और उनकी पत्नी अलग हो गए हैं, लेकिन काफी लंबे वक्त तक उनका डाइवोर्स कोर्ट में पेंडिंग था. इसी साल उनके तलाक की अर्जी अदालत में मंजूर हो गई थी. गौरतलब है कि इस कपल के 2 बेटे हैं जिनका नाम जाहिर और जमीर अब्दुल्ला है

ये निधि की भी है दूसरी शादी

उमर अब्दुल्ला की तरह ये निधि राजदान की भी दूसरी शादी है, उन्होंने साल 2005 में फेमस जर्नलिस्ट और राइटर नीलेश मिश्रा के साथ सात फेरे लिए थे, लेकिन ये रिश्ता महज 2 साल तक ही टिक पाया. साल 2007 में निधि और नीलेश का तलाक हो गया था. फिर नीलेश ने 2008 में यामिनी मिश्रा से शादी की, इस कपल की आज एक बेटी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola