Omar Abdullah on Jammu Kashmir Lok sabha election 2024: इस बार का लोकसभा चुनाव जम्मू कश्मीर के लिहाज से बेहद अहम है। अनुच्छेज 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं और भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरीखे सत्तारूढ़ दल के कई नेता जम्मू कश्मीर में आए इस बदलाव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इसपर बड़ा बयान दिया है।
मतदान का श्रेय सरकार को नहीं
मीडिया से बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार घाटी में सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही है लेकिन शोपियां और पहलगाम में जो बीते दिनों हुआ, उससे कयास लगाया जा सकता है कि सब कितना ठीक है? जम्मू कश्मीर के लोगों ने हिम्मत करके अपने मतदान का हक इस्तेमाल किया लेकिन इसका श्रेय हुकूमत को बिल्कुल नहीं जाता।
1990 से पहले होता था अधिक मतदान
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुई वोटिंग को अगर वो (सरकार) 370 के साथ जोड़ना चाहते हैं तो पहले इस बात का जवाब दें कि 1990 के पहले मतदान प्रतिशत ज्यादा था। बड़ी संख्या में हो रहे मतदान की एक वजह ये भी है कि अनुच्छेद 370 हटाने से जम्मू कश्मीर के लोगों में गुस्सा है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यहां की मौजूदा हुकूमत में सब बेताज बादशाह बैठे हैं। यहां के सरकारी दफ्तरों में लोगों को घुसने की इजाजत नहीं है और घुसने के बावजूद किसी की सुनवाई नहीं होती है। सारे फैसले शाही फरमान की तरह जारी किए जाते हैं, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। अच्छी बात ये है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने का एक ही तरीका है, वो है वोट और लोगों ने अपना वोट इस्तेमाल किया है।
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव
बता दें कि उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के बारामूला से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इस सीट पर कल यानी 20 मई को पांचवे चरण में मतदान हुआ। चार अलग-अलग चरणों में राज्य की चार सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इस लिस्ट में उधमपुर, जम्मू, श्रीनगर और बारमूला सीट का नाम शामिल है। वहीं छठे चरण में 25 मई को अनंतनाग-राजौरी सीट पर वोटिंग होगी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines