नई दिल्ली: ओडिशा में कर्ज नहीं चुकाने पर एक युवक को रस्सी के जरिए स्कूटर से बांध दिया गया और करीब दो किलोमीटर तक आरोपी उसे सड़क पर दौड़ाते रहे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच पड़ताल की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने आरोपियों में से किसी एक से मात्र 1500 रुपये कर्ज लिया था। वह इस रकम को समय पर नहीं चुका पाया। इसके बाद आरोपियों ने रविवार रात करीब नौ बजे से रात दस बजे के बीच युवक को पकड़ा और स्कूटर से बांध दिया। इसके बाद शहर के शेल्टर चक से मिशन रोड तक दो किलोमीटर तक उसे दौड़ाया गया।
पुलिस को मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कहा जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ राहगीरों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने राहगीरों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी।
पुलिस की नजर नहीं पड़ी
जानकारी के मुताबिक, जिस रास्ते से युवक को स्कूटर के पीछे बांधकर दौड़ाया जा रहा था, उस रास्ते में दो किलोमीटर के दायरे में तीन ट्रैफिक पोस्ट हैं, लेकिन इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने इस घटना को नहीं देखा। कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी रविवार रात करीब 11 बजे हुई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि मामला बहुत संवेदनशील है, मैंने तुरंत सभी पुलिस स्टेशनों और एसीपी को घटना की जांच करने के लिए कहा। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि पीड़ित आरोपियों को जानता था और उसने कुछ पैसे उधार लिए थे।
आरोपियों की जांच जारी
डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद पीड़ित उधार के पैसे नहीं चुका पा रहा था, इसलिए आरोपी ने उसे अपने स्कूटर से बांध दिया और दौड़ाते हुए कुछ दूर तक ले गए। डीसीपी ने आरोपियों का नाम नहीं लिया है क्योंकि उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच चल रही है।
बता दें कि ओडिशा में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। जगतसिंहपुर जिले में एक व्यक्ति को मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में सजा के तौर पर जूते की माला पहनने के लिए मजबूर किया गया था और चलती ट्रक में सामने बांध दिया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines