Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे को आज पूरे एक हफ्ते हो गए। 2 जून की शाम सात बजे के आसपास बहनागा बाजार रोड रेलवे स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बेपटरी हुए डिब्बों को हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हुई। जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए।
इस हादसे में तमाम मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ओडिशा सरकार के सहयोग से इन शवों की पहचान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ले रहा है। रेलवे एआई से चलने वाली वेबसाइट और सिम कार्ड ट्राएंगुलेशन का इस्तेमाल कर रह रहा है।
शवों की बेहद खराब स्थिति
हादसे में मृतकों के शवों की स्थिति खराब हो चुकी है। उनके कपड़े खून से सने हुए हैं। इसलिए कपड़ों से पहचानना मुश्किल है। आधार कार्ड के जरिए भी पहचान करने के लिए प्रयास हुए, लेकिन अंगूठों की त्वचा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में प्रिंट लेना मुश्किल हो गया।
पहली बार में 45 शवों की हुई शिनाख्त
अफसरों के मुताबिक, एआई से चलने वाले संचार साथी वेबपोर्टल का इस्तेमाल 64 शवों की शिनाख्त करने के लिए किया गया था। 45 मामलों में रेलवे ने सफलता हासिल की है। रेलवे ने पीड़ितों के फोन नंबर और आधार डेटा को उनकी तस्वीरों का उपयोग करके पता लगाया। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया।
रेलवे मंत्री ने हाल ही में किया था लॉन्च
संचार साथी ग्राहकों को उनके नाम पर जारी किए मोबाइल कनेक्शनों को जानने की परमीशन देता है। उनके गुमशुदा मोबाइल को ट्रैक कर ब्लॉक भी करता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पोर्टल हाल ही में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में ED की छापेमारी पर भड़के CM अशोक गहलोत, बोले- ‘देश में उड़ाई जा रही लोकतंत्र की धज्जियां’
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines