Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे (Odisha Train Tragedy) को लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। हादसे में मौतों के आंकड़ों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रेल मंत्री और भाजपा पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से रेल हादसे और हादसे की सीबीआई से जांच कराने को लेकर सात सवाल पूछे हैं।
कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस के आधिकारी ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने रेल हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने रेल बजट से रेलवे में तीन लाख से ज्यादा खाली पदों पर सवाल उठाए हैं।
ये हैं कांग्रेस के सात सवाल
1. कांग्रेस प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत ने पूछा है कि क्या CBI पता करेगी कि ट्रैक की मरम्मत और नए ट्रैक बिछाने का बजट जो 2018-19 में 9607 करोड़ था, वो 2019-20 में घटकर 7417 करोड़ क्यों हुआ?
2. उन्होंने पूछा है कि क्या CBI ये ढूंढेगी कि रेल चिंतन शिविर में जब हर जोन को सुरक्षा पर बोलना था, वहां सिर्फ एक ही जोन को क्यों बोलने दिया गया। इस शिविर में सारा ध्यान ‘वंदे भारत’ पर ही केंद्रित क्यों था?
3. क्या CBI मालूम करेगी, CAG की रिपोर्ट में जिक्र है कि 2017 से 21 के बीच 10 में से करीब 7 हादसे ट्रेनों के पटरी से उतरने के कारण हुए थे। इसके बाद भी ईस्ट कोस्ट रेलवे में सुरक्षा के लिए ट्रैक मेंटिनेंस का परीक्षण क्यों नहीं हुआ?
4. क्या CBI ये पता लगाएगी कि राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष की फंडिंग 79% कम क्यों की गई है?
5. क्या CBI मालूम करेगी कि राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष को सालाना 20,000 करोड़ का बजट क्यों आवंटित नहीं हुआ, जैसा कि केंद्र की भाजपा सरकार वादा था?
6. क्या CBI यह ढूंढेगी कि 3 लाख से ज्यादा पद रेलवे में खाली क्यों हैं?
7. क्या CBI पता करेगी कि लोको चालक से 12 घंटे से ज्यादा की ड्यूटी क्यों कराई जा रही है?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की थी सीबीआई जांच की बात
बता दें कि शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा हुआ था। इस हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी। रेल मंत्री ने मीडिया के सामने कहा था कि रेलवे बोर्ड ने मामले की जांच सीबीआई को देने की सिफारिश की है। रेल मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
संबंधित खबरें
कटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
8 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
41 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines