Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौके पर ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ममता बनर्जी की ओर से बताए गए मौत के आंकड़ों पर दोनों में मतभेद सामने आया। रेल मंत्री ने ममता के बयान पर तत्काल आपत्ति जताई और उन्हें टोका। पीसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मौके से रेल मंत्री और ममता बनर्जी ने की पीसी
जानकारी के मुताबिक बालासोर रेल हादसे में मरने वालों में काफी संख्या पश्चिम बंगाल के लोगों की है। हादसे की सूचना पर शनिवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बालासोर का दौरा किया। हादसा स्थल पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीसी में ममता ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये इस सदी का सबसे बड़ा हादसा है।
रेल मंत्री ने तुरंत ममता बनर्जी को टोका
केंद्र सरकार को इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हादसे में करीब 500 लोगों की मौत हुई है। ममता द्वारा ये बात कहते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें टोका। आपत्ति जताई कि ये आंकड़ा सही नहीं है। इस पर ममता ने कहा कि आप को आधिकारिक आंकड़ा बता रहे हैं। ममता ने कहा कि मैं खुद रेल मंत्री रही हूं। लिहाजा दोनों में टकराव हो गया।
ममता ने कहा मामले की जांच होनी चाहिए
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस बातचीत का वीडियो जारी किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। हालांकि पीसी के दौरान ममता ने कहा कि इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। ममता ने कहा कि मैं सरकार और रेल मंत्री के साथ खड़ी हूं। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
7 mins ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 mins agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
52 mins agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 hr ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
2 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
3 hrs agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
3 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 hrs agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines