Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रविवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जो (भाजपा) इतिहास बदल सकते हैं, वो कोई भी संख्या बदल सकते हैं। बता दें कि शनिवार को बालासोर में मौके पर पहुंची ममता बनर्जी ने हादसे में 500 से ज्यादा लोगों के मरने की बात कही थी। इस पर अश्विनी वैष्णव ने आपत्ति जताई थी।
ममता बनर्जी ने उठाया गोधरा का मुद्दा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बालासोर हादसे पर केंद्र में भाजपा की सरकार को घेरा। एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि जो (भाजपा सरकार) इतिहास बदल सकते हैं, कोई भी संख्या बदल सकते हैं।
लोगों के साथ खड़े होने के बजाय, वे मुझे गाली दे रहे हैं। ममता ने कहा कि वर्ष 2002 में गोधरा में चलती ट्रेन में आग कैसे लग गई। इतने लोग मारे गए। कम से कम माफी मांगनी चाहिए थी।
शनिवार को मीडिया के सामने हुआ था मतभेद
बता दें कि शुक्रवार को बालासोर में हादसे के बाद बंगाल की सीएम घटनास्थल पर दौरे के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने मीडिया के साथ कहा था कि हादसे में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आपत्ति जताई थी। रेलमंत्री ने कहा था कि आधिकारी आंकड़ा कम है। इस पर ममता ने कहा था कि मैं भी रेल मंत्री रही हूं।
बालासोर में डटे हैं रेल मंत्री
हालांकि इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ममता बनर्जी ने कहा था कि इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन इसके बाद भी बयान का दौर जारी है। बता दें कि हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में ही डटे हुए हैं। राहत कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
24 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines