Odisha Train Attack: ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में अचानक फिल्मी स्टाइल में हुई इस फायरिंग से यात्रियों में दशहत फैल गई। कुछ देर के लिए डिब्बों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ के अनुसार फिलहाल हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, ट्रेन के शीशे टूटे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी शरारती तत्व ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरपीएफ कर्मी घटनास्थल के आसपास स्थित झुग्गी बस्ती में दबिश दे रहे हैं।
दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से चली थी ट्रेन
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यह घटना भद्रक जिले में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस पुरी जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ओडिशा के भद्रक-बौदपुर रेलवे लाइन पर अचानक किसी ने ट्रेन पर फायरिंग की। हमलावरों ने कितनी गोली चलाई थी, मौके से पुलिस को किस साइज के खोखे मिले हैं पुलिस ने इस बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
आरपीएफ सतर्क, सुरक्षा बढ़ाई गई
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों ने बताया कि पहले ऐसा लगा कि ट्रेन से बाहर कोई पटाखा फूटा है। आरपीएफ के अनुसार जब यात्रियों ने ट्रेन में कांच बिखरा देखा तो मामले की सूचना रेलवे के गार्ड को दी गई। गार्ड ने इस बारे में रेलवे अधिकारियों को आरपीएफ कर्मियों को बताया। सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोच का शीशा चकनाचूर दिख रहा है। त्यौहारों के बीच इस फायरिंग के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। भद्रक रेलवे लाइन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
2 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
14 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
16 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
16 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
20 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
20 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
22 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
22 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines