Odisha Train Accident: आडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद सोमवार को रेलवे पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि एक दिन पहले ही यानी रविवार को रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव ने हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी। इसी बीच रेलवे पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई कर दी है।
रेलवे पुलिस के एसआई ने दर्ज कराया केस
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बालासोर ट्रेन दुर्घटना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 154 और 175 के तहत कटक में सरकारी रेलवे पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि बालासोर रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर पापु कुमार नाइक की शिकायत के बाद ये मुकदमा दर्ज हुआ है।
गंभीर हैं मुकदमा में दर्ज धाराएं
सूत्रों के अनुसार, मुकदमा में लगाई गई धाराएं काफी गंभीर हैं। रेलवे पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि रेलवे अधिनियम की धारा 153, ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जान को जानबूझकर या फिर अनजाने में खतरे में डालने पर लगती है।
इसी तरह से रेलवे अधिनियम की धारा 154 भी लापरवाही से जाने-अनजाने में किए गए काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा होने पर लगाई जाती है, जबकि तीसरी धारा 175 भी इसी तरह की है। सूत्र के अनुसार धारा 175 को ज्यादा रेलवे से संबंधिक अधिकारियों पर लगाया जाता है।
बता दें कि रविवार शाम को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया के सामने कहा था कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने रेल हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines