Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार को पीड़ितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। हावड़ा, खड़गपुर, बालासोर, शालीमार, संतरागाछी, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड के लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक मरने वालों की संख्या कुल 261 पहुंच चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने शनिवार को बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में बचाव अभियान पूरा हो गया है। अब ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
ट्रैक पर नहीं था ‘कवच’
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अमिताभ शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। अब हम ट्रैक बहाली का काम शुरू कर रहे हैं। 261 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर कवच प्रणाली उपलब्ध नहीं थी।
करीब 100 ट्रेनें प्रभावित
उन्होंने दावा किया है कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों ने अनुग्रह राशि दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और काफी ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। अमिताभ शर्मा के मुताबिक, अब तक 48 ट्रेनें रद्द हुई हैं, 39 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 10 ट्रेनों का समय बदला गया है।
ऐसे टकराईं तीनों ट्रेनों और हो गया बड़ा हादसा
बता दें कि हावड़ा के रास्ते में 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और पास की पटरियों पर गिर गए। समानांतर ट्रैक पर दूसरी दिशा से आ रही 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। कोरोमंडल एक्सप्रेस के भी करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी दौरान तीसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
1 hr ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines