Odisha Train Accident: 'सिग्नल फेल हुआ, ये आश्चर्यजनक है....!', ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसे पर विपक्ष ने अश्विनी वैष्णव से मांगा इस्तीफा
Edited By Bhola Sharma

Odisha Train Accident
Edited By Bhola Sharma

Odisha Train Accident
Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में अब 238 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेताओं ने अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है।
दरअसल, शुक्रवार को चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गई और हावड़ा जाने वाली बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकरा गई। इसके बाद कोरोमंडल के पटरी से उतरे डिब्बे वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गए। आजादी के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा हादसा है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि कथित सिग्नल फेल होने के कारण 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, यह चौंकाने वाला है। ये गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब देने की जरूरत है।
Stunned & distressed to hear the tragic news of the Coromandel Express & Yashwantpur-Howrah train crash in Odisha.
My fervent prayers for those affected & their families.
As of now, the casualties stand at 233 dead & over 900 injured.
That an alleged signaling failure led…
— Saket Gokhale (@SaketGokhale) June 3, 2023
साकेत गोखले ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों ट्रेनें एक-दूसरे से टकरा गईं। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि डाउन लाइन पर बेंगलुरु-हावड़ा ट्रेन शाम 6.55 बजे पटरी से उतर गई और कोरोमंडल शाम 7 बजे अप लाइन पर पटरी से उतर गई। कोरोमंडल के पटरी से उतरे डिब्बे पहले बेंगलुरु-हावड़ा और फिर मालगाड़ी से टकराए।
#WATCH | Aerial visuals from ANI’s drone camera show the extent of damage at the spot of the #BalasoreTrainAccident in Odisha. pic.twitter.com/8rf5E6qbQV
— ANI (@ANI) June 3, 2023
उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने कहा कि जब ऐसी दुर्घटनाएं पहले होती थीं, तो रेल मंत्री इस्तीफा दे देते थे। लेकिन अब कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, रेल विभाग को इसकी जांच कर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। रेलवे को यात्रियों की जान को अहमियत देनी चाहिए। पहले रेल मंत्री ऐसे रेल हादसों पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं: NCP नेता अजीत पवार#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/Sd1YTzAk7N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023
भाकपा नेता बिनॉय विश्वम ने सरकार पर सिर्फ लग्जरी ट्रेनों पर ध्यान देने का आरोप लगाया है। बिनॉय विश्वम ने ट्वीट किया कि सरकार का ध्यान केवल लग्जरी ट्रेनों पर है। आम लोगों की ट्रेनों और पटरियों की उपेक्षा की जाती है। उड़ीसा में हुई मौतें इसका परिणाम हैं। रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
https://twitter.com/salingreser/status/1664852648460419072?s=20
ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल, कवच एक एंटी-ट्रेन टक्कर प्रणाली है और भारतीय रेलवे इसे अपने नेटवर्क में स्थापित करने की प्रक्रिया में है। जब एक लोको पायलट एक सिग्नल पार करता है तो कवच अलर्ट करता है। कवच ब्रेक पर नियंत्रण कर सकता है और ट्रेन को निर्धारित दूरी के भीतर उसी लाइन पर दूसरी ट्रेन को नोटिस करने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: