नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को तीन ट्रेनों के टकराने से बड़ा हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की भयंकर टक्कर हुई। सबसे पहले हावड़ा एक्सप्रेस (12864) की मालगाड़ी से टक्कर हुई, इसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई।
इस जोरदार टक्कर में 30 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। कई तस्वीरों में दिखा है कि ट्रेन के पलटने के बाद कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। कुछ चश्मदीदों ने मीडिया से बातचीत में आंखों देखा हाल सुनाया है।
जब गाड़ी पलटी तो मेरी नींद टूट गई
एक चश्मदीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मेरी आंख लग गई थी। उसी टाइम जब गाड़ी पलटी तो मेरी नींद टूट गई। दस से पंद्रह लोग मेरे ऊपर आकर गिर गए। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो मैं सबके नीचे दबा हुआ था। मेरे हाथ और गर्दन में चोट आई है। जब मैं ट्रेन की बोगी से बाहर आया तो भयानक नजारा दिखा। लोगों के हाथ-पैर टूटे हुए तो किसी का चेहरा बिगड़ा हुआ था। मैं यहीं आकर बैठ गया।
वहीं कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली एक यात्री ने कहा- “मैं कोरामंडल से लौट रही थी। ट्रेन के वाशरूम से बाहर निकली तो देखा कि ट्रेन पूरी टेढ़ी हो गई। संतुलन बिगड़ने से मैं खुद को संभाल नहीं पाई। पूरा सामान इधर-उधर हो गया था। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे पड़े। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है।
हैल्पलाइन नंबर जारी
1. सिकंदराबाद
040 – 27788516
2. विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन
0866 – 2576924
3. राजमुंदरी रेलवे स्टेशन
0883 – 2420541
4. रेनीगुंटा रेलवे स्टेशन
9949198414.
5. तिरुपति रेलवे स्टेशन
7815915571
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
4 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
5 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
10 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
12 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines