नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बहनागा स्टेशन के पास तीन ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। सबसे पहले हावड़ा एक्सप्रेस (12864) की मालगाड़ी से टक्कर हुई, इसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई। इस भयानक टक्कर में 30 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे के बाद तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे तीन ट्रेनों के टकराने से ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसकी सात बोगियां पटरी से उतरीं। जिसमें सैकड़ों लोगों को गंभीर चोटें आईं। ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर भी चढ़ गए। हादसे के बाद बालासोर मेडिकल कॉलेज में यात्रियों को भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भी भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
ओडिशा ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी की बात की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- हम लोगों की मदद के लिए ओडिशा सरकार, दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रहे हैं।
कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर राहत अभियान का जायजा लेने के लिए विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) नियंत्रण कक्ष पहुंच गए हैं।
कल घटनास्थल का दौरा करेंगे सीएम
सीएम ने कहा- मैंने अभी-अभी इस दुखद रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की है। मैं कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा- एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। 600-700 रेस्क्यू फोर्स के जवान काम कर रहे हैं। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सभी अस्पताल सहयोग दे रहे हैं। हमारी तत्काल चिंता पीड़ितों को बचाने की है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की अतिरिक्त बचाव टीम में 26 सदस्य शामिल किए गए हैं। ओडिशा फायर एंड डिजास्टर रिस्पांस अकादमी भुवनेश्वर उपकरणों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- “ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
41 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines