Odisha Bus Driver Heart Attack News : ओडिशा में एक दुखद घटना सामने आई है। एक ड्राइवर के सामने मौत खड़ी थी, लेकिन उसने पहले 60 लोगों की जिंदगी को बचाना जरूरी समझा। सीने में तेज से दर्द उठा और बेहोश होने वाला था, लेकिन मरने से पहले ड्राइवर ने 60 लोगों की जान बचा दी। लोग अब इस ड्राइवर को सलाम कर रहे हैं।
यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले की है। एक बस पश्चिम बंगाल से बालासोर के पंचलिंगेश्वर मंदिर जा रही थी, जिसमें 60 पर्यटक सवार थे। रास्ते में पातापुर चक के पास चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। ड्राइवर के सीने में दर्द होने लगा। इस पर बस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ी कर दी और फिर वह बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें : होटल में खाना खाने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, बैठे-बैठै निकल गई जान
ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से बचाई यात्रियों की जान
इस तरह ड्राइवर ने अपनी मौत से पहले 60 यात्रियों की जान बचा ली। इसके बाद बस में सवार यात्रियों ने स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की पहचान शेख अख्तर के रूप में हुई।
ड्राइवर बस नहीं रोकता तो हो सकता था बड़ा हादसा
इसे लेकर बस के एक यात्री अमित दास ने कहा कि चलती बस के दौरान अचानक से ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होने से पहले उसने बस को सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार लोगों की जान बची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास
8 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
18 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
19 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines