Mayurbhanj News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में डायरिया से 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दूषित भोजन खाने से लोगों की तबियत बिगड़ गई। लोगों की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक अंतिम संस्कार समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। जहां लोगों ने दूषित भोजन का सेवन कर लिया। जिसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। कइयों को उल्टी और दस्त की शिकायत भी हुई। जिसके बाद लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
गुडियालबंधा पंचायत के अंतर्गत आते अलबंधा गांव में मामला सामने आया है। गांव के 62 वर्षीय राजकिशोर नायक, करंजिया की 50 वर्षीय निद्राबती नायक और एक नाबालिग की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय दाश ने कहा कि विभाग ने खाने के सैंपल लिए हैं। जांच में खाना दूषित मिला है। अभी स्थिति पर वे लोग नजर रखे हुए हैं। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए बारीपदा के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। विभाग की एक टीम गांव में डटी हुई है।
मध्य प्रदेश में 180 लोग हुए थे बीमार
पिछले साल मार्च में मध्य प्रदेश में भी ऐसा मामला सामने आया था। 180 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा के ग्राम लटूरी गेहलोत में स्वास्थ्य विभाग की टीम को फील्ड में उतरना पड़ा था। बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। इस गांव में मृत्युभोज कार्यक्रम हुआ था। जिसके बाद लोग बीमार हो गए थे। गांव से विभाग की टीम ने पानी के सैंपल भी लिए थे।
यह भी पढ़ें:रोहतक में गैंगवार… ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवकों की हत्या; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी ये वॉर्निंग
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
43 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
52 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines