खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, 3 लोगों की मौत; 20 अस्पताल में दाखिल... जानें मामला

Odisha News: ओडिशा के एक जिले में विषाक्त भोजन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग भी मामला सामने आने के बाद हरकत में आ गया है। भोजन के सैंपल लिए गए हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Odisha news

Mayurbhanj News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में डायरिया से 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दूषित भोजन खाने से लोगों की तबियत बिगड़ गई। लोगों की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक अंतिम संस्कार समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। जहां लोगों ने दूषित भोजन का सेवन कर लिया। जिसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। कइयों को उल्टी और दस्त की शिकायत भी हुई। जिसके बाद लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुडियालबंधा पंचायत के अंतर्गत आते अलबंधा गांव में मामला सामने आया है। गांव के 62 वर्षीय राजकिशोर नायक, करंजिया की 50 वर्षीय निद्राबती नायक और एक नाबालिग की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय दाश ने कहा कि विभाग ने खाने के सैंपल लिए हैं। जांच में खाना दूषित मिला है। अभी स्थिति पर वे लोग नजर रखे हुए हैं। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए बारीपदा के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। विभाग की एक टीम गांव में डटी हुई है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 180 लोग हुए थे बीमार

पिछले साल मार्च में मध्य प्रदेश में भी ऐसा मामला सामने आया था। 180 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा के ग्राम लटूरी गेहलोत में स्वास्थ्य विभाग की टीम को फील्ड में उतरना पड़ा था। बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। इस गांव में मृत्युभोज कार्यक्रम हुआ था। जिसके बाद लोग बीमार हो गए थे। गांव से विभाग की टीम ने पानी के सैंपल भी लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ