---विज्ञापन---

देश angle-right

Odisha: महानदी में पलटी नाव, 7 की मौत और कई लापता, 50 थे सवार, मछुआरों ने 35 को बचाया

Boat Capsizes In Mahanadi In Odisha: नाव में 50 से 60 लोग सवार थे। आस-पास मौजूद मछुआरों ने करीब 35 लोगों को बचा लिया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

Odisha Mahanadi Boat Accident : ओडिशा के झारसुगडा इलाके में महानदी में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार की शाम नदी में एक नाव पलट गई। घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार नाव में 50 से 60 लोग सवार थे। आस-पास मौजूद मछुआरों ने करीब 35 लोगों को बचा लिया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग नाव पर सवार होकर पथरसेनी कुडा से बारगढ़ जिले में स्थित बंजीपल्ली की ओर जा रहे थे। जब नाव झारसुगुडा जिले के शारदा घाट पहुंचने वाली थी तभी यह हादसा हो गया। घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। झारसुगुडा की डीएम अबोली सुनील नरवणे ने कहा है कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरी सतर्कता से उनकी तलाशी की जा रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2024 08:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola