---विज्ञापन---

देश

Odisha: 9 से 11 सितंबर तक भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की संभावना

  ओडिशा:  ओडिशा में 9 से 11 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। निचले इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का अनुमान बना हुआ है। आईएमडी ने दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंतरिक ओडिशा के लिए 10 और 11 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक यू दास […]

 

ओडिशा:  ओडिशा में 9 से 11 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। निचले इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का अनुमान बना हुआ है। आईएमडी ने दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंतरिक ओडिशा के लिए 10 और 11 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक यू दास के मुताबिक अगले कुछ दिन ओडिशा के अलग-अलग शहरों में भारी बारिश का अनुमान बना हुआ है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Ind Vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लिया आराम, टीम इंडिया में हुए कई बदलाव

---विज्ञापन---

आईएमडी के मुताबिक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अगले 3-4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज बारिश का अनुमान है। यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटे में और प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर पहुंचने की संभावना है। वहीं, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, जगदलपुर, कलिंगपटनम, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक, माध्य समुद्र तल पर स्थित है।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 08, 2022 08:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola