Naba Das News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास ने अस्पताल में दम तोड़ा, समर्थकों में शोक की लहर

Naba Das

Odisha Health Minister Naba Das News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की इलाज के दौरान रविवार रात अस्पताल में मौत हो गई है। उन्हें गोली लगने के बाद भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ एकत्रित होने लगी है। सीएम नवीन पटनायक ने नब दास की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा नब दास की मौत से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, पार्थिव शरीर को लेकर एंबुलेंस अस्पताल से निकल चुकी है।

विज्ञापन

आरोपी के परिजनों से हो रही पूछताछ 

इससे पहले पुलिस ने बतायास था कि गोली मारने वाला ASI गोपाल दास पिछले 5 माह से अपने घर ही नहीं गया था। इतना ही नहीं वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और वह इसके लिए दवा भी लेता था। पुलिस को गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने पूछताछ में यह बातें बताई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह गोपाल ने बेटी से की थी बात

इसके अलावा जयंती ने बताया कि उसे मीडिया में खबर चलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। इससे पहले आज सुबह ही गोपाल दास ने उसे फोन किया था और फिर वीडियो कॉल पर उसने अपनी बेटी से बात की थी। वहीं, गोपाल दास से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 8 साल से गोपाल दास दवा ले रहा है। दवा खाने के बाद वह सामान्य व्यवहार करते है। दवा नहीं लेने पर वह अकसर गुस्सा करते और झगड़ा करते है।

विज्ञापन

ऐसे गोली मारी थी

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे थे। जहां वह नब दास के परिजनों से मिले। नबा दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास गोली मारी गई। मंत्री अपनी कार से उतरे थे की सामने से एएसआई ने कई राउंड गोली चला दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ