हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ओडिशा: पुरी के लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

विज्ञापन
puri fire

नई दिल्ली: पुरी के लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। 40 दुकानें जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का अभियान जारी है, लेकिन 11 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। दमकल विभाग के लगातार अभियान चलाए जाने के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।

आग बुझाने के प्रयास में तीन दमकल कर्मी घायल हो गए हैं। उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक होटल से 100 से ज्यादा पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बाजार परिसर में जगह इतनी संकरी थी कि बचाव अभियान के दौरान दमकल कर्मियों को काफी बाधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola