Odisha Father Killed For 10 Rs : ओडिशा से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने बाप की गर्दन काटकर उसे अपने हाथ में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शख्स ने अपने बाप पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी।
मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले का बताया जा रहा है, जहां 40 साल के बेटे ने अपने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटे ने बाप से गुटखा खाने के लिए 10 रुपये की डिमांड की थी, लेकिन बाप ने देने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में आकर बेटे ने बाप की बेरहमी से हत्या कर दी।
बाप की हत्या, मां फरार
बाप की हत्या करने के बाद 40 साल का बेटा गर्दन हाथ में लेकर पुलिस स्टेशन आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने बताया कि शख्स ने अपने 70 साल के पिता का धारदार हथियार से सिर काट दिया और कटे सिर के साथ चंदुआ पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।।
यह भी पढ़ें : पैसे निकालने आए मां-बेटे से कैशियर की बदतमीजी, वीडियो बनाकर किया वायरल
जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुटखा खाने के लिए दस रुपये की मांग की थी, जिसे देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद बहस हुई और फिर शख्स ने हत्या कर दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शॉकिंग! 10 मिनट में मिलीं 111 लड़कियां, डेटिंग ऐप पर शख्स की बल्ले-बल्ले
ऑनलाइन गेम के लिए मां-बाप और बहन की हत्या
वहीं, ओडिशा से सामने आई एक और घटना ने सबको परेशान कर दिया। जगतसिंहपुर जिले में 21 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन गेम को लेकर हुए विवाद के बाद माता-पिता और बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूर्यकांत सेठी कॉलेज का छात्र है और उसे ऑनलाइन गेम खेलने की बहुत लत थी। माता-पिता और बहन अधिक गेम खेलने की वजह से उसे डांटते थे, इसके बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को खत्म करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि किसी मजबूत चीज से उसने परिजनों पर हमला किया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines