उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य सरकार के एक अभियंता के घर से करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। ये कार्रवाई सतर्कता विभाग द्वारा की गई है। जब अधिकारी छापे के लिए इंजीनियर के घर पहुंचे तो बैकुंठ नाथ सारंगी ने घबराकर नकदी के बंडलों को फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की। बंडलों की गिनती जमीन पर गिरने के बाद की गई और उन्हें बैग में भरकर ले जाया गया।
इंजीनियर के घर से मिला ये सामान
सतर्कता विभाग के अनुसार छापेमारी भुवनेश्वर, कटक, पुरी और बालासोर के 7 ठिकानों पर की गई। जांच के दौरान 2.1 करोड़ नकद, महंगे इलेक्ट्रिकल सामान और फर्नीचर, जमीन और फ्लैटों के दस्तावेज, कई बैंक खाते और लाॅकरों की जानकारी शामिल है। पूरे ऑपरेशन के दौरान विभाग की 7 टीमें शामिल थीं और 50 से अधिक अधिकारी मौजूद थे। तलाशी के लिए 26 पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। जिसमें 8 डीएसपी, 12 निरीक्षक और 6 एएसआई शामिल थे।
ये भी पढ़ेंः ‘ऑपरेशन सिंदूर में नेवी ने भी पाकिस्तान पर दागी थीं मिसाइलें’, INS विक्रांत से राजनाथ का बड़ा खुलासा
पूछताछ के लिए सम्मन जारी
फिलहाल विभाग इंजीनियर के घर से मिली नकदी की जांच में जुटा है। बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले, भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में जांच शुरू की गई है। सारंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उनसे पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान ने जिन्हें मारा, उनके परिजनों को दिए नियुक्ति पत्र’, पुंछ में अमित शाह बोले-सरकार आपके साथ
बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग और जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों पर रेड की थी। जिसमें बड़ी मात्रा में कैश और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
31 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
41 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
45 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines