ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की बेहद गैर-जिम्मेदाराना और हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. यहां एक हेडमास्टर ने शराब के नशे में धुत होकर स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया, जबकि अंदर कक्षा 1 से 5 तक के करीब 35 मासूम बच्चे मौजूद थे. बच्चों को भीतर बंद करने के बाद हेडमास्टर खुद सो गया. मामला डेराबिश ब्लॉक की कुरुजंगा ग्राम पंचायत स्थित अंबुरा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का है. आरोपी हेडमास्टर की पहचान सुनाकर नायक के रूप में हुई है.
अकेले थे हेडमास्टर, शराब पीकर लगा दिया ताला
मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्राथमिक विद्यालय में कुल 35 छात्र पढ़ते हैं और दो शिक्षक तैनात हैं. घटना के दिन दूसरा शिक्षक छुट्टी पर था, जिसके चलते पूरे स्कूल और बच्चों की जिम्मेदारी अकेले हेडमास्टर सुनाकर नायक पर ही थी. आरोप है कि ड्यूटी के दौरान ही हेडमास्टर ने कथित तौर पर शराब पी और खाना खाया. इसके बाद उसने स्कूल का मुख्य गेट बाहर से बंद कर ताला जड़ दिया और गहरी नींद में सो गया.
रोते-बिलखते बच्चों की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण
गेट बंद होने और अंदर फंस जाने के बाद छोटे-छोटे बच्चे डर गए और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगे. बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे. ग्रामीणों ने फौरन गेट का ताला खोलकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की तस्वीरें और हेडमास्टर की टेबल पर रखी शराब की बोतलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया.
विभागीय जांच में पुष्टि के बाद सस्पेंशन
मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया. डेराबिश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) मदन मोहन कर ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि हेडमास्टर पहले भी नशे की हालत में स्कूल आता रहा था. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक पेशे की गरिमा और बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी हेडमास्टर सुनाकर नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
8 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
9 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
10 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
12 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
12 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
12 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
12 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
13 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
16 hrs ago2-8 अक्टूबर तक हर जिले में कैंपेन, 6 को EC मार्च… CEC के खिलाफ 'INDIA' का हल्लाबोल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines