हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर बारिश का तांडव, कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड, कई जिलों का संपर्क टूटा

Odisha Cyclone: चक्रवात ‘अर्नब’ भले ही डिप्रेशन में बदल चुका है, लेकिन इसके असर से ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. कंधमाल, गजपति और रायगड़ा में भारी भूस्खलन के चलते कई प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं और सड़कें बह गई हैं. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत दल तैनात किए हैं, मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी रखा है.

विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा के दक्षिणी और आंतरिक जिलों में भारी आफत खड़ी कर दी है. Credit: ANI

Odisha Cyclone: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा के दक्षिणी और आंतरिक जिलों में भारी आफत खड़ी कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम अब डिप्रेशन के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर सक्रिय है, जिसके चलते राज्यभर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण कंधमाल, गजपति और रायगड़ा जिलों में कई जगह बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है.
कंधमाल के कलिंगा और गजलबाड़ी घाट पर पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर गिरकर मुख्य मार्ग पर जमा हो गए हैं, जिससे कई इलाकों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है. वहीं, गजपति-गंजम सीमा पर तप्तपानी घाट और रायगड़ा को जोड़ने वाले रास्तों पर भी भारी मलबे के कारण गाड़ियों के पहिए थम गए हैं.

नेशनल हाईवे 326 पर कटाव, फ्लैश फ्लड जैसे हालात

गजपति जिले के मोहाना ब्लॉक में लेदबंध के पास नेशनल हाईवे-326 का एक हिस्सा तेज बहाव में बह गया है. कई स्थानों पर सड़कों के ऊपर 30 से 35 मीटर तक पानी बह रहा है. भारी जलभराव और रास्तों के कटने की वजह से गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा.

‘जीरो कैजुअल्टी’ पर फोकस, अलर्ट पर प्रशासन

ओडिशा सरकार और स्थानीय प्रशासन हालात पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए प्रभावित इलाकों में फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात कर दी गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, भारी नुकसान के बावजूद समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी रखते हुए लोगों को असुरक्षित और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola