ओड़िशा कटक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से ट्रेन सेवाएं रोकी गईं, राहत कार्य जारी

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा ढह गया, जिस कारण ट्रेन सर्विस रोक दी गईं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करने में जुट गईं है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Odisha Cuttack Railway Station Roof Collapse
विज्ञापन

ओड़िशा के कटक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से ट्रेन सेवाएं रोकी गईं हैं। फिलहाल, वहां पर राहत का काम चल रहा है। इस हादसे पर कटक DCP ऋषिकेष डी. खिलारी ने बताया कि यहां हमारे कटक रेलवे स्टेशन पर जो काम चल रहा था, वहां पुराने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किसी कारण से एक पुरानी दीवार गिर गई। इसमें पुराने प्लेटफॉर्म को कवर करने वाला ढांचा गिर गया। अभी RPF, GRP, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड तुरंत बचाव कार्य के लिए आ गई।

घटना में कोई जन हानि नहीं हुई

इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। फिलहाल, बचाव कार्य अभी भी जारी है और मेडिकल टीम तैनात हैं। स्थिति सामान्य है और रेलवे प्राधिकरण ने इस लाइन को बंद करके वैकल्पिक व्यवस्था की है।

Advertisment

कब हुआ हादसा ?

खबर के अनुसार, यह घटना लगभग 4 बजे करीब हुई थी, जब स्टेशन रिडेवलपमेंट वर्क के दौरान अचानक एक पुरानी दीवार और छत अंडर कंस्ट्रक्शन का कुछ भाग भरभराकर गिर गया। इस घटना के बाद ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ