थप्पड़ मारे...फिर सिगरेट का धुआं उड़ाया, कॉलेज स्टूडेंट्स को जमकर पीटा, Video Viral

Odisha college students alleged on ex-student :ओडिशा कॉलेज से घर लौट रहे चार छात्रों ने आरोप लगाया है कि रास्ते में एक पूर्व छात्र ने उन्हें पीटा, इसके बाद सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

image - 2023-11-18T215036.556

Odisha college students alleged on ex-student : सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां ओडिशा के कालाहांडी के केसिंगा उत्केला जूनियर कॉलेज के चार छात्रों को एक एक्स स्टूडेंट ने थप्पड़ मारे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। केवल इतना ही नहीं उन्हें सिगरेट पीने के लिए भी मजबूर किया। बता दें कि यह घटना शनिवार की है, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज से घर लौट रहे थे छात्र

पीड़ित छात्रों ने अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया कि स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि वह कॉलेज से घर लौट रहे थे और बातें कर रहे थे तभी मिनाकेंतन माझी ने हमें बुलाया और उसे संदेह हुआ कि हम उसके बारे में बात कर रहे थे, जिसके बाद फिर उसने हमें पीटा और वीडियोग्राफी करते हुए सिगरेट का धुआं उड़ाया। यही नहीं छात्रों ने यह भी बताया कि माझी ने दो छात्रों से जबरन 300 रुपये भी लिए।

प्रिंसिपल ने की घटना की निंदा

घटना के बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल ज्यूधिस्टिर बुधिया ने कहा, वीडियो देखने के बाद मुझे इस घटना के बारे में बहुत बुरा लगा, जिसके बाद इसकी शिकायत की गई। प्रिंसिपल ने आगे बताया कि पुलिस आरोपियों के गांव गई थी, उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी फरार था, इसलिए पुलिस ने उसके पिता और घटना का वीडियो बनाने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ