Odisha CM Record: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को अपने राजनीतिक करियर में एक मील का पत्थर हासिल किया। वे 23 साल और 139 दिनों के कार्यकाल के साथ भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। पटनायक ने मुख्यमंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने 5 मार्च 2000 को कार्यभार संभाला और पिछले 23 साल और 139 दिनों से इस पद पर हैं। जबकि ज्योति बसु 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक 23 साल 137 दिन तक पद पर रहे थे।
पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद शुरू किया राजनीतिक सफर
नवीन पटनायक ने अपना राजनीतिक सफर 1997 में अपने पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद शुरू किया था। उन्होंने 26 दिसंबर 1997 को जनता दल से अलग होकर अपने पिता के नाम पर एक नई पार्टी बनाई। पटनायक ने 1998 से 2000 तक केंद्रीय इस्पात और खान मंत्री के रूप में भी कार्य किया और वह 1997 से 2000 तक अस्का से संसद (लोकसभा) के सदस्य थे।
पहले नंबर पर हैं सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के पास अभी भी भारतीय राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 12 दिसंबर, 1994 से 26 मई, 2019 तक 25 वर्षों से अधिक समय तक राज्य की सेवा की।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
56 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines