Odisha Bus Accident: ओडिशा के गंजम जिले में रविवार देर रात एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बरहामपुर में भर्ती कराया गया। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन

गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने जानकारी दी कि दाखी पंडी में दो बसों की आपस में भयंकर टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कटक एससीबी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की शिकार सरकारी बस रायगड़ा जिले के गुडारी से भुवनेश्वर जा रही थी।

विज्ञापन

मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख का

भुवनेश्वर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम जिले में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ